Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

मंडी: AAP की हिमाचल को पांचवीं गारंटी, 3000 बेरोजगारी भत्ता देंगे

News Updates Network
By -
0
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शुक्रवार को मंडी में गरजे। भगवंत मान ने कहा कि हम कोई शक्ति प्रदर्शन करने या जुमले सुनाने नहीं आए। हम आपसे बात करने आए हैं। जो चाय की दुकानों, ढाबों और घर के चूल्हे के सामने बैठकर बात होती है कि इस देश का क्या बनेगा। देश में बेरोजगारी की समस्या है।

युवा बाहर जा रहे हैं। इन्होंने केंद्र में बैठकर खाया है। अगर यही पैसा विकास में लगा होता तो देश नंबर वन होता। हमारे पास सब कुछ है। बस अच्छी नियत वाले नेताओं की कमी है। अपने रिश्तेदारों, बहू-बेटियों बेटे के लिए कितना इकट्ठा करोगे। कफन में जेब नहीं होती। सोचा था कि हालत सुधर जाएंगे। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा। हमें हालात बदलने होंगे । इनसे लड़ना होगा। 75 साल हो गए अगर नहीं बदले तो इतने ही और लग जाएंगे।

कांग्रेस 60 साल में भारत नहीं जोड़ पाईं अब क्या जोड़ेंगे। पांच साल तू पांच साल मैं की सरकारें अब नहीं चलेंगी। बिकता वही है जो मार्केट में बिकता है। हम मार्केट में हैं ही नहीं, बिकेगा क्या। हमारे बच्चों को शिक्षक किताबें ही नहीं मिलती जो बच्चों को अफसर बनाते हैं।

इसलिए नहीं बनने देते कि कहीं सिस्टम बदल न जाए। पंजाब में सरकार बने हुए साढ़े पांच माह हो गए हैं।  विधायक की लाखों में पेंशन है। विधायक बने तो पगार मिलेगी। पेंशन में साढ़े पांच लाख तक मिल गया। हम आए तो एक पेंशन लगेगी। राजनीतिक गंदगी झाड़ू साफ करेगी। पंजाब में झाड़ू चला तो बड़े-बड़े धुरंधर हार गए। यह आम आदमी की ताकत है।

जिस क्रांति की बात हम कर रहे हैं उसमें कोई असलाह बारूद नहीं लगता। बस झाड़ू की जरूरत है। इंजन बदलो, केजरीवाल का नए मॉडल वाला इंजन लगाओ। दिल्ली, पंजाब में लगाया। अब हिमाचल में लगाओ। यहां पुराने इंजन लगे हैं वो क्या चलेंगे।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि पांच-पांच साल के डॉक्टरों से इलाज नहीं चलेगा। इस बार देसी डॉक्टर से झाड़ा करवा लो। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा की ईडी, सीबीआई वाले पागल हैं जो गांव में मेरी इन्वेस्टमेंट ढूंढ रहे हैं। अगर ढूंढनी है तो हिमाचल आएं। यहां लोगों का उत्साह देखें जो आज में मंडी में देख रहा हूं।

तो उन्हें बताता यही मेरी इन्वेस्टमेंट है। मंडी में स्कूल की बिल्डिंग गिरा रहे हो इससे बड़ी गद्दारी नहीं हो सकती। डूब मारो भारतीय जनता पार्टी वालो जो भाजपा के रिश्तेदारों की पार्किंग के लिए स्कूल गिरा दिया। आज यहां इसलिए आया हूं की अरविंद केजरीवाल की गारटियां रख सकें।

झाड़ू पर बटन दबाएं। 300 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी। बेहतर शिक्षा देंगे। हर महिला को एक हजार सम्मान राशि दी जाएगी। शहीद होने पर परिजनों को एक करोड़ सम्मान राशि देंगे। मोहल्ला क्लिनीक खोले जाएंगे। कोई बिना दवा बिना इलाज के नहीं रहेगा। सिसोदिया ने कहा कि कट्टर ईमानदारी से भाजपा बौखला गई है।

दिल्ली में इंस्पेक्टरी राज खत्म किया है। पंजाब में टैक्स एकत्रित होना शुरू हो गया है। ईमानदारी से जो टैक्स आता है उसी से मुफ्त शिक्षा, ईलाज, बेहतर सड़कें मिलती हैं। हर एक को रोजगार नहीं तो 3000 बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। छह लाख नौकरियां देंगे। सिफारिश और भ्रष्टाचार खत्म करेंगे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!