बिलासपुर: हिंदी दिवस पर कार्यक्रम का किया आयोजन, एकता के सूत्र में बांधती है हिंदी भाषा | रामचंद्र

News Updates Network
0
नेहरू युवा केंद्र बिलासपुर के सौजन्य से डॉक्टर भीम राव अंबेडकर युवक मंडल बैरी दडोला के प्रतिनिधियों और सदस्यों द्वारा हिंदी दिवस के उपलक्ष पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

जिसमे होमगार्ड से सेवानिवृत कंपनी कमांडर श्री रामचंद्र ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की युवक मंडल के प्रधान मुनीश कुमार ने उन्हे बैच लगा कर और टोपी पहनाकर  समानित किया उसके बाद सरस्वती माता की वंदना गाई गयी उस के बाद भाषण प्रतियोगिता कविता लेखन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता अन्य गतिविधियां की गई।
 
भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान स्नेहा रही, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नवीन,और कविता लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पलक रही इन सभी विजेताओं को मुख्यातिथि द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया उसके बाद मुख्यातिथि ने समस्त लोगो को संबोधित करते हुए कहा की हिंदी महज भाषा नहीं बल्कि यह हमको रचती है. हिंदी को मन की भाषा कहा जाता है, यह मन के बंद ताले को खोल सकती है। हमारी आत्मा और ज्ञान का पथ बोल सकती है। 

यह महज भाषा नहीं बल्कि भारतीयों को एकता के सूत्र में बांधती है। यह दुनियाभर के भारतीयों को भावनात्मक रूप से एक साथ जोड़ने का काम करती है। बता दें प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस  मनाया जाता है। आजादी मिलने के बाद देश के सामने भाषा को लेकर सबसे बड़ा सवाल खड़ा था। 

क्योंकि भारत में सैकड़ो भाषाएं और हजारों बोलियां बोली जाती थी, इसे ध्यान में रखते हुए संविधान सभा में एकमत के साथ 14 सितंबर 1949 को हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया गया था। वहीं 14 सितंबर 1953 में राष्ट्रभाषा प्रचार समिति के सिफारिश के बाद से प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन हमारी मातृ भाषा को राष्ट्र भाषा का दर्जा दिया गया था। 

इस  मौके पर डॉक्टर भीम राव  युवक मंडल बैरी दडोला  के प्रधान मुनीश कुमार,उप प्रधान मोहित कुमार,सचिव विशाल कुमार, कोषाध्यक्ष पलक,मुख्यासलाहकार सोनू डोगरा अनमोल, करण कुमार , हेमलता, सनेहा अर्चना, नवीन गुरुप्रीत,मनप्रीत,जसप्रीत,गुरप्रीत, साहिल, प्रिंस,नितिन,करण कौंडल,  आदि सदस्य मौजूद रहे l

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top