राजनीति: ऊना में इस दिन आयेंगे केजरीवाल,सिसोदिया और भगवंत मान, जनता को देंगे दूसरी गारंटी

News Updates Network
0
दिल्ली मुख्यमंत्री व आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 25 अगस्त को ऊना दौरे पर होंगे। आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बाद अब केजरीवाल ऊना में प्रदेश की जानता को दूसरी गारंटी देंगे। 

उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अनुराग ठाकुर ने ईडी का सहारा लेकर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया के खिलाफ कार्रवाई करवाई है। जब भी दिल्ली के बड़े नेता हिमाचल आते हैं तो वह इसी तरह का षड़यंत्र रचते हैं। हिमाचल में आप की लोकप्रियता के चलते यह सब हो रहा है। भाजपा की निकम्मी सरकार को जनता की फ्रिक नहीं है। यह हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से बौखलाएं हुए हैं। 

हिमाचल आ रहे सिसोदिया, रोककर बताए भाजपा: भंडारी
आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता कल्याण भंडारी ने कहा कि आप ने हिमाचल की जनता से जो वायदे किए हैं, उससे पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि हिमाचल में आप की बढ़ती पार्टी की लोकप्रियता के कारण जेपी नड्डा और अनुराग ठाकुर ने आम आदमी पार्टी के हिमाचल प्रभारी सत्येंद्र जैन पर ईडी की कार्रवाई कर जेल में डाल दिया। 

उन्होंने भाजपा सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि मनीष सिसोदिया हिमाचल में आ रहे हैं, अब भाजपा सिसोदिया को हिमाचल में आने से रोक कर बताएं।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top