जानकारी के अनुसार रोशन लाल पिपलागलू-नांडी मौवीसेरी रूट पर निगम की बस का चालक था। शुक्रवार सायं पिपलागलू में बस खड़ी कर जब वह अपने घर पैदल निकला तो स्यांज के कुटला में अचानक उसका पांव फिसल गया और गहरी खाई में गिरने से उसकी मौत हो गई।
घटना का पता प्रात: चला, जब स्थानीय लोगों ने चालक का शव खाई में देखा। लोगों ने इसकी सूचना पंचायत और परिजनों को दी। पंचायत प्रधान ने इस घटना के बाद पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद शव को खाई से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है।