Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: राष्ट्रीय राजमार्ग चंडीगढ़ मनाली वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल

News Updates Network
By -
0


हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के चार व सात मील में मनाली-चंडीगढ़ NH करीब चार घंटे के बाद बहाल कर दिया गया हैं। NH पर सुबह करीब पांच बजे अचानक पहाड़ी दरकने से मलबा राष्ट्रीय राजमार्ग पर आ गया था।

मनाली-चंडीगढ़ NH मार्ग बंद होने के कारण लांग रूट की बसें पंडोह व मंडी के आसपास अटक गई। जिससे सवारियों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा। जहां ,फल व सब्जी की गाड़ियां भी समय पर मंडियों तक नहीं पहुंच पाई वहीं, आसपास के क्षेत्रों से जिला मुख्यालय में आने वाले कर्मचारी व विद्यार्थियों भी समय पर अपने कार्य स्थल पर नहीं पहुंच पाए। वहीं, प्रशासन के आदेश का भी यहां फोरलेन का निर्माण कर रही कंस्ट्रक्शन कंपनी पर कोई असर नहीं हो रहा है।

बता दे की फोरलेन निर्माण के लिए पहाड़ की कटिंग की जा रही है। कटिंग की वजह से इस मार्ग पर आए दिन पहाड़ दरक रहें है। वीरवार को भी सात मील में राष्ट्रीय राजमार्ग करीब 12 घंटे बंद रहा था। मार्ग बाधित होने से यहां सैकड़ों वाहन व लोग फंस गए। सूचना मिलते ही कंस्ट्रक्शन कंपनी ने मलबा हटाने के लिए जेसीबी लगाई।

वहीं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडी आशीष शर्मा ने कहा कि चार व सात मील के पास शुक्रवार सुबह भूस्खलन होने से करीब चार घंटे मनाली-चंडीगढ़ NH बाधित रहा। कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा मलबा हटाने के बाद अब यातायात बहाल कर दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!