Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: कल्लर के पास हरियाणा रोडवेज बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, सवारियों को आई चोटें

News Updates Network
By -
0


हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. प्रदेश की सड़कों पर आए दिन सड़क दुर्घटना के मामले सामने आ रहे हैं. ऐसा ही एक ताजा मामला जिला बिलासपुर में सामने आया है. जहां तेज रफ्तार हरियाणा रोडवेज की बस ने ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी.

जानकारी के मुताबिक ओवर टेक के चक्कर में हरियाणा रोडवेज बस ड्राइवर ने ट्रक को टक्कर मार दी. इस टक्कर में सवारियों को हल्की चोटें लगी है. गनिमत रही की इस हादसे में किसी भी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है. वहीं, हादसे के बाद मौक पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है.

गौरतब है कि हिमाचल प्रदेश में लगातार दुर्घटनाओं के मामले सामने आ रहे हैं. यहां एक तरफ भारी बारिश और भूस्खलन दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है तो वहीं, सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही है.

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!