Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Road Accident: चंबा में बेकाबू होकर खेत में गिरी एसयूवी, हादसे में एक की मौत, चार घायल

News Updates Network
By -
0
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में तीसा-चांजू मार्ग पर खल्ली नाम की जगह पर एक एसयूवी कार बेकाबू होकर खेत में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान राहुल कुमार पुत्र कर्म सिंह निवासी तीसा ग्राम पंचायत तीसा प्रथम के रूप में हुई है। 

घायलों में धीरज पुत्र योगराज, सुनील पुत्र देवी सिंह, रोहित कुमार पुत्र हिम्मत सिंह सभी निवासी तीसागढ़ और अभिनव ठाकुर पुत्र पवन कुमार निवासी कोटी के रूप में हुई है। वाहन गिरने की आवाज सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को उठाकर तीसा अस्पताल पहुंचाया। 

साथ ही पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि सभी बरात में शामिल होकर चांजु के लिए निकले थे। पुलिस उप अधीक्षक मयंक चौधरी ने वाहन दुर्घटना में एक की मौत और 4 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!