Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: 90 प्रतिशत योजनाएं वीरभद्र सिंह की देन: राम लाल ठाकुर

News Updates Network
By -
0
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रबंधन कमेटी के चेयरमैन, पूर्व मंत्री व विधायक राम लाल ठाकुर ने आज पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पहली पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में ग्राम पंचायत स्याहुला और जुखाला में कार्यकर्ताओं सम्बोधित किया और पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर राम लाल ठाकुर ने कहा कि वीरभद्र सिंह जननायक थे लेकिन वह एक युग पुरुष भी थे। उनके शब्दकोश में न तो नकारात्मक भाव थे और न नही असंभव शब्द था। 

श्री नयना देवी विधानसभा क्षेत्र में 90 प्रतिशत विकासात्मक कार्य और योजनाएं वीरभद्र सिंह की देन हैं। शिक्षा, स्वास्थ और गरीब उन्मूलन में वीरभद्र सिंह का को मुकाबला नहीं था। वीरभद्र सिंह की निर्णय लेने की क्षमता और निर्बल के साथ खड़े होने का उत्साह हिमाचल प्रदेश की राजनीति में कई नए आयाम स्थापित कर गया है।

उनके जैसी शख्सियत तो न भूतों न भविष्यते सम्भव है। राम लाल ठाकुर ने कहा कि स्व वीरभद्र सिंह के कर्जो से उऋण होना हिमाचल वासियो को अभी कई वर्ष लगेंगे। प्रदेश की मंत्री परिषद और प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री और प्रदेश के भविष्य में बनने वाले मुख्यमंत्रियों  को भी उनका जीवन शैली, उनके अनुभव और उनकी कार्यशैली से बहुत कुछ सीखने की आवश्यकता है। 

स्व वीरभद्र सिंह जहां पक्ष के साथ चलाते थे वहीं पर विपक्ष का समर्थन लेने में भी महारत हासिल किए हुए थे। आज प्रदेश को ऐसे अमुल्य व्यक्तित्व की बहुत आवश्यकता है। इस मौके पर इस मौके पर मुन्शी राम, दिनेश कुमार,   हेमराज, श्यामलाल चौधरी, प्यारे लाल , सुमन ठाकुर, रविंद्र ठाकुर, परम ठाकुर,  मनोज पाराशर, आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!