Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

कुल्लू : भाजपा को बड़ा झटका, पूर्व अध्यक्ष खीमी राम शर्मा ने थामा कांग्रेस का हाथ

News Updates Network
By -
0


भाजपा के पूर्व अध्यक्ष खीमी राम शर्मा ने थामा कांग्रेस का हाथ दिल्ली में राजीव शुक्ला की उपस्थिति में की पार्टी ज्वाइन हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को एक बहुत बड़ा झटका लगा है, जहां प्रदेश में भाजपा की कमान संभाल चुके खीमी राम शर्मा ने कांग्रेस पार्टी के दिल्ली दरबार में जाकर भाजपा छोड़कर कांग्रेस ज्वाइन की है। 

खीमी राम शर्मा भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं और पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल के करीबी नेताओं में रहे हैं। धूमल सरकार में वन मंत्रालय का कार्यभार जीत चुके हैं।

साथ में विधानसभा उपाध्यक्ष के पद पर भी कार्य करने का अनुभव ले चुके हैं, लेकिन पिछली बार जिस तरह से प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल और उनके समर्थकों को भाजपा ने साइडलाइन कर दिया। 

उससे पंडित खीमी राम शर्मा आहत हुए थे और खीमी राम शर्मा का पिछली बार भाजपा ने बंजार विधानसभा से टिकट काट दिया था और यहां से सुरेंद्र शौरी को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया था, तब से लेकर बंजार विधानसभा क्षेत्र में भी खीमी राम शर्मा को पूरी तरह से हाशिए पर धकेल दिया था। लिहाजा पिछली बार उन्होंने टिकट की दौड़ के लिए अपना चुनाव प्रचार जारी रखा था, लेकिन अंत समय में उन्हें टिकट की दौड़ से बाहर कर दिया था।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!