Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: HRTC के परिचालक कर रहे कई दिनों से प्रदर्शन, जयराम सरकार नहीं कर रही कोई सुनवाई

News Updates Network
By -
0
बिलासपुर : जयराम सरकार ने हाल ही में एचआरटीसी के कर्मचारियों का पे स्केल रिवाइज किया है जिसमें एचआरटीसी के परिचालकों का ग्रेड पे कम कर दिया जोकि बहुत ही निराशाजनक फैंसला जयराम सरकार ने एचआरटीसी के परिचालकों के लिए ग्रेड पे कम करने का लिया है, जिससे एचआरटीसी के परिचालकों में बहुत रोष है और एचआरटीसी के परिचालक लगातार गेट मीटिंग करके प्रदर्शन कर रहे है, परंतु जयराम सरकार की अभी तक आंखे नहीं खुली है, आज लगभग 15 दिन हो गए परंतु सरकार हरकत में नहीं आई है। 

वहीं बिलासपुर में भी लगातार गेट मीटिंग की जा रही है, एचआरटीसी के परिचालक लगातार अपने हक के लिए प्रदर्शन कर रहे है परंतु सरकार ने अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है, ऐसा माना जा रहा है की पे स्केल रिवाइज करने के नाम पर एचआरटीसी के परिचालकों को सरकार गुमराह कर रही है। 

वहीं, आज शिमला में परिचालक इक्कठे होंगे जिसके बाद यदि सरकार कोई निर्णय नहीं लेती है, तो जो भी आगामी फैंसला कंडक्टर यूनियन लेगी उसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!