Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: सोलन से शिमला आ रही एचआरटीसी बस से चिट्टा बरामद, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

News Updates Network
By -
0


शिमला: शुक्रवार -शनिवार की दरम्यानी रात पुलिस ने HRTC की बस से चिट्टा बरामद किया (shimla police recovered chitta) है. हालांकि, पुलिस के हाथ कोई आरोपी नहीं लगा.पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात करीब 12:15 बजे पुलिस को सूचना मिली कि सोलन से शिमला आ रही HRTC की बस नंबर HP10A-9613 में नशे की खेप लाई जा रही है. ऐसे में पुलिस ने शोघी में नाका लगाया और बस को चेकिंग के लिए रोका।

आरोपी को पहले लग गई भनक: इस दौरान बस में बने लोहे के रैक के ऊपर एक बैग में 333.63 ग्राम चिट्टा मिला. पूछताछ करने पर बैग के मालिक का पता नहीं चल सका. बताया जा रहा है कि शायद आरोपी को पुलिस के आने की भनक पहले ही लग गई थी, ऐसे में वह पहले ही किसी स्टेशन पर उतर गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सवारियों से पूछताछ: इस संबंध में एचआरटीसी स्टाफ और कुछ सवारियों से पूछताछ की गई ,लेकिन फिलहाल आरोपी का पता नहीं चल पाया है।

पुलिस अब इस बात की छानबीन में जुटी हुई है कि बस में बैग किसने रखा. केस एफआईआर नंबर 176/22 यू/एस 21NDPS के तहत दर्ज किया गया है. मामले की जांच एसआई भूपेंद्र सिंह को सौंपी गई है. डीएसी कमल वर्मा ने बताया कि बस में चिट्टी की खेप पकड़ी गई है. यह बस में किसने रखी इसकी जांच की जा रही है.

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!