Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हमीरपुर: भोटा के पास ट्रक और कार की टक्कर, 3 गंभीर घायल

News Updates Network
By -
0

हमीरपुर: भोटा के पास एनएच 503 पर चुआण गांव के पास ट्रक और कार के बीच टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

घायलों की पहचान रूप लाल सुपुत्र महंत राम उम्र 63 वर्ष, नवनीत कुमार पुत्र संदीप कुमार उम्र 8 वर्ष, दोनों गांव मिलकर रुणिया डाकखाना भोटा तथा तमन्ना पुत्री सुरेंद्र कुमार उम्र 13 वर्ष गांव सीऊणी डा० अणु जिला हमीरपुर की है। दुर्घटना के बाद तीनों घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोटा ले जाया गया।

स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गार्गी कंवर का कहना है कि प्राथमिक उपचार के बाद तीनों घायलों को उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं, एसआई सुरेश कुमार का कहना है कि पुलिस ने भोटा अस्पताल में तीनों घायलों की एमएलसी काट दी है । घटना के कारणों की छानबीन की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!