Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Accident Mandi: मंडी जिले के खालियार में सड़क हादसे में तीन की मौत, एक घायल

News Updates Network
By -
0
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के खलियार में एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई व एक अन्य घायल हुआ है। सोमवार देर रात हादसा हुआ है। पुलिस के अनुसार चालक रात को टिप्पर में रेत, बजरी लेकर गया था। 

लेकिन बजरी उतारने के बाद वापस जाते समय टिप्पर का पीछे वाला दरवाजा (डाला)  खुला रह गया। चालक सहित टिप्पर में सवार अन्य लोगों ने इस बात पर ध्यान नहीं दिया। जब वह खलियार के समीप पहुंचे तो यहां संपर्क मार्ग पर बने गेट से टिप्पर का दरवाजा फंस गया।

जोर का झटका लगने से गेट का बड़ा पिलर टिप्पर के कैबिन पर गिर गया। इससे ट्रक में सवार चारों लोग पिल्लर के नीचे दब गए।  हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई व एक घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जोनल अस्पताल मंडी में भर्ती करवाया गया है। हादसे का शिकार हुए दो लोग पंजाब व बिहार, जबकि एक मंडी शहर के बाड़ी का रहने वाला था। पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!