Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

व्यक्ति को शराब का सेवन करना पड़ा महंगा, ऐसे मिली दर्दनाक मौत

News Updates Network
By -
0
सोलन : सोलन जिले के धर्मपुर में एक व्यक्ति की नशे की हालत में सीढ़ियों पर गिरने के कारण मौत हो गई। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि नागरिक अस्पताल धर्मपुर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और पाया कि हेमराज निवासी बिहार का शव प्राथमिक उपचार कक्ष में पड़ा है। मौके पर उसके साथ मौजूद लोगों से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि मृतक हिमाचल फ्रूट वाइन दुकान में नौकरी करता था।

शुक्रवार रात को हेमराज व अन्य 2 व्यक्ति सड़क किनारे पैरापिट पर बैठकर आपस में बातचीत कर रहे थे। इन सभी ने शराब का सेवन किया हुआ था। इसी बीच हेमराज शौच करने के लिए गया। जब वापस आया तो नशे में होने के कारण अचानक सड़क से नीचे सीढ़ियों पर जा गिरा। 

इस कारण उसके सिर पर चोट आने के कारण काफी मात्रा में खून बह रहा था। हेमराज को उसके साथी गाड़ी में डालकर अस्पताल लाए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!