Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

शिमला: ऑनलाइन दोस्त बनकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए युवती के अश्लील वीडियो

News Updates Network
By -
0
शिमला: सोशल मीडिया पर युवती के अश्लील वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है, ऐसे में युवती ने महिला थाना न्यू शिमला में मामला दर्ज करवाया है। युवती की सोशल मीडिया पर ऑनलाइन गेम के जरिए एक शख्स से दोस्ती हुई थी। शख्स ने युवती के अश्लील वीडियो बनाए और इन्हें व्हाट्सएप व टैलीग्राम पर वायरल कर दिया। 

बताया जा रहा है कि कोविड लॉकडाऊन के बाद जब युवती ने आरोपित अनस मिर्जा से बात करना बंद किया तो उसने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। उसने इंटरनैट पर एडिट कर युवती के अश्लील वीडियो बनाए और इन्हें वायरल कर ब्लैकमेल करने लगा।

आरोपित ने युवती के करीबी रिश्तेदारों के व्हाट्सएप नंबर जुटाए और अश्लील वीडियो को उनके व्हाट्सएप पर वायरल कर दिया। युवती के पास जब उसके आपत्तिजनक वीडियो पहुंचे तो उसने बताया कि ये वीडियो इंटरनैट पर एडिट कर अनस मिर्जा ने बनाए हैं। 

शिकायतकर्ता युवती के मुताबिक आरोपित ने उसकी एक दोस्त का भी आपत्तिजनक वीडियो बनाया और इसे रिश्तेदारों में वायरल किया। महिला पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 354 डी, 506 व 67ए आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!