Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Petrol-Diesel Crisis: हिंदोस्तान पेट्रोलियम के बाद अब भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप भी सूखे, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

News Updates Network
By -
0
स्टॉक के अभाव में हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में एक-एक कर अब सभी पेट्रोल पंप बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। अब भारत पेट्रोलियम के पेट्रोप पंपों में भी तेल खत्म हो गया है। हमीरपुर के नालटी रोड स्थित बीपीसीएल के पेट्रोल पंप में बुधवार दोपहर को पेट्रोल और डीजल खत्म हो गया था। 

हिंदोस्तान पेट्रोलियम के पंप में मंगलवार से पेट्रोल और डीजल खत्म है। वहीं रिलायंस के पंप में पांच रुपये महंगा पेट्रोल बिक रहा है। यहां पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर है, जबकि अन्य कंपनियों के पंप पर पेट्रोल 96 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। नायरा कंपनी के पंप में भी पेट्रोल और डीजल महंगा मिल रहा है।

अब जिला हमीरपुर में इंडियन ऑयल के पंप में ही पेट्रोल और डीजल का स्टॉक बचा है। इंडियन ऑयल का डिपो ऊना में है, जहां से जिले में सीधी सप्लाई आ रही है। बाकी कंपनियां हरियाणा से तेल मंगवा रही हैं। हरियाणा में तेल की कमी के कारण हिमाचल के हमीरपुर को तेल नहीं मिल रहा। 

उधर, बुधवार को भारत पेट्रोलियम के पंप में तेल डलवाने गए अशोक शर्मा, प्रदीप ठाकुर, सुरेश पठानिया और विनीत कुमार ने बताया कि बीपीसीएल के पंप हाउस पर तेल नहीं है। इसके चलते उन्हें डेढ़ से दो किलोमीटर दूर जाकर इंडियन ऑयल के पंप में वाहन में तेल डलवाना पड़ा। इससे समय और पैसों की हानि हो रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!