Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

मनाली: ट्रक के टायर के नीचे कुचला गया युवक, मौके पर मौत

News Updates Network
By -
0


पर्यटन नगरी मनाली में बीएसएनल कार्यलय से होकर गुजरने वाले बाईपास मार्ग पर वीरवार सुबह एक ट्रक को बैक करते वक्त राह चल रहा युवक कुचला गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस पर गुस्साए लोगों ने कुछ देर के लिए हंगामा किया। वे ट्रक चालक को उनके हवाले करने की मांग कर रहे थे।

पुलिस के मुताबिक मनाली शहर के बीचों बीच बाईपास सड़क में सामान से लदा एक ट्रक बैक किया जा रहा था। इस दौरान चंबा का एक युवक पिछले टायर की चपेट में आ गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दुर्घटना के बाद गुस्साए लोगों ने कुछ देर मौके पर हंगामा भी किया। जिसके बाद पुलिस बल बुलाना पड़ा। हालांकि, बाद में पुलिस ने मामला शांत करवा दिया। डीएसपी मनाली हेमराज वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ट्रक चालक पुलिस की हिरासत में है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!