Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल प्रदेश:मनाली के होटल में शूटआउट, दो की मौत

News Updates Network
By -
0


मनाली: हिमाचल प्रदेश में भी शूट आउट के मामले सामने आ रहे हैं. इसी कड़ी में मनाली के एक होटल में शूट आउट की खबर है।

बताया जा रहा है कि एक प्राइवेट होटल में गोलियां चली हैं. जिसमें दो लोगों की मौत को हो गई है जबकि एक घायल है. खबर है शूट आउट में पहले एक ने दूसरे को गोली मारी और उसके बाद खुद को गोली से उड़ा लिया. फिलहाल घायल का अस्पता में इलाज चल रहा है।

पर्यटन नगरी मनाली के एक निजी होटल में एक होटल कारोबारी ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी को गोली मारने के बाद खुद पर भी गोली चला दी। इस सनसनीखेज वारदात में प्रेमी और पति दोनों की मौत हो गई है। 

जबकि महिला के बाजू में गोली लगी है। वह अस्पताल में दाखिल है। पुलीस टीम मौके पर पहुंच गई है। कुल्लू से पुलिस अधीक्षक भी मनाली पहुंच रहे है। डीएसपी हेमराज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। एफएसएल की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!