Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हमीरपुर: राजमाह और कड़ी के लिए आम आदमी पार्टी के नेताओं का संघर्ष, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

News Updates Network
By -
0


हमीरपुर: आम आदमी पार्टी के हमीरपुर में शनिवार को शिक्षा संवाद के महाचिंतन के बाद कुछ और ही तस्वीर देखने को मिली. प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर महाचिंतन के बाद शिक्षाविद और आम आदमी पार्टी के कार करिंदे थाली के लिए संघर्ष करते हुए दिखे. शिक्षा संवाद कार्यक्रम संपन्न होने के बाद भोजन कार्यक्रम में शामिल आम आदमी पार्टी के शिक्षाविद और कार्यकर्ता पहुंचे तो थाली और प्लेट के लिए खूब मारामारी हुई।

प्लेट झटकने के बाद चावल सब्जियों के लिए लोग खूब संघर्ष (AAP workers broke down over food in Hamirpur) करते हुए दिखे. राजमा और कढ़ी के लिए हुए इस संघर्ष का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

मीडिया कर्मियों ने जब भोजन के लिए चली इस मारामारी को कैमरे से शूट करना शुरू किया तो पार्टी के कार्यकर्ता और नेता मीडिया कर्मियों से उलझ गए।

गौरतलब है हमीरपुर जिला मुख्यालय से पांच किमी की दूरी पर एक निजी होटल में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. जिसमें दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान पहुंचे थे. शिक्षा संवाद के महाचिंतन के (Arvind Kejriwal in Hamirpur)समापन के बाद भोजन के लिए भी खूब संघर्ष हुआ।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!