Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर : चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार रौंदा, मौके पर हुई मौत

News Updates Network
By -
0
राष्ट्रीय उच्च मार्ग चंडीगढ़ मनाली पर मंगलवार को छड़ोल के समीप एक ही दिशा में जा रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार ट्रक के नीचे आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि मृतक का सिर बुरी तरह कुचल गया। 

हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक को लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक को स्वारघाट में दबोच लिया है। मृतक की पहचान मृतक की पहचान सुनीश शर्मा पुत्र गोपाल कृष्ण शर्मा गांव एवं डाकघर कुनिहार, तहसील अर्की जिला सोलन के रूप में हुई है। सुनीश शर्मा अपनी बाइक (HP11A- 6332) पर मंगलवार को बिलासपुर से स्वारघाट की ओर जा रहा था और जब वह छड़ोल के पास पहुंचा तो उसके पीछे से आ रहे ट्रक (HP12C-9139) ने पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद बाइक सवार नीचे गिर गया, लेकिन ट्रक इतनी ओवर स्पीड था कि उसने बाइक सवार कुचल दिया और बाइक सवार का सिर बुरी तरीके से फट गया। हालांकि बाइक सवार ने हेलमेट पहना हुआ था, लेकिन हेलमेट भी उसकी जान नहीं बचा सका। बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद भी ट्रक चालक नहीं रुका और वह ट्रक को लेकर मौके से फरार हो गया।

इसके बाद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए ट्रक (HP12C-9139) के चालक को स्वारघाट में दबोच लिया। पुलिस की टीम सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित कर दिया है।

वहीं पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। वहीं मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी राजकुमार शर्मा ने बताया कि छड़ोल के पास हुए हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई है तथा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। ट्रक को चालक की पहचान कर ली गई है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!