Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: कार के डैशबोर्ड से पकड़ा 3.87 ग्राम चिट्टा, मंडी के 2 लोग गिरफ्तार

News Updates Network
By -
0


बिलासपुर : पुलिस थाना सदर टीम ने रात करीब  1 बजे गश्त के दौरान जिला मंडी निवासी 2 कार सवारों से चिट्टा पकड़ा है। पुलिस पूछताछ में चिट्टे के साथ पकड़े गए आरोपियों की पहचान मनोज कुमार तथा तरसेम दोनों निवासी तहसील सुंदरनगर जिला मंडी के रूप में हुई है। 

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सदर टीम शहर में रात को गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस टीम ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर सड़क किनारे एक कार खड़ी पाई। कार में 2 व्यक्ति बैठे हुए थे। पुलिस ने कार में बैठे व्यक्तियों से कार सड़क में खड़ी करने का कारण पूछा तो दोनों व्यक्ति घबराकर एक-दूसरे की तरफ देखने लगे। 

कार सवारों की इस हरकत पर पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो कार के डैशबोर्ड से चिट्टा बरामद हुआ। पूछताछ पर आरोपी मनोज कुमार ने पुलिस को बताया कि यह चिट्टा चंडीगढ़ से खरीदा है। पुलिस ने इलैक्ट्रानिक तराजू से जब इस चिट्टे का वजन किया तो यह 3.87 ग्राम निकला। 

डीएसपी मुख्यालय राज कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है तथा पुलिस थाना सदर में एनडी एंड पीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मुख्य आरक्षी लकिंद्र द्वारा मामले की तफ्तीश की जा रही है। 

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!