Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

मंडी : औट टनल में हादसा, पर्यटकों की गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, 2 की मौत

News Updates Network
By -
0


मंडी जिला के औट में चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर बनी टनल में मंगलवार सुबह एक एक्सयूवी गाड़ी ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई है। 

मृतकों की पहचान नरेश कुमार पुत्र लीलाधर निवासी सरिणी निहरी मंडी और रामपाल पुत्र अनंत राम निवासी बंदला बिलासपुर के तौर पर हुई है। वहीं, हादसे क बाद से एक्सयूवी चालक मौके से फरार हो गया जिसे बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार पंजाब के 7 लोग एक्सयूवी गाड़ी में हिमाचल घूमने आए थे। इस दौरान उन्होंने औट टनल के अंदर बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गए। पुलिस को जैसे ही इस हादसे की सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत मंडी सदर थाने को इसकी सूचना दी और भ्यूली पुल पर नाका लगवाया। इस दौरान पुलिस ने एक्सयूवी को पकड़ लिया। घटना की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!