Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

कांगड़ा: खाई में गिरी यात्रियों से भरी निजी बस, 25 यात्री थे सवार, कई घायल

News Updates Network
By -
0


हिमाचल के कांगड़ा जिला में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में एक बस खाई में गिर गई है। इस हादसे में कई यात्रियों के घायल होने की सूचना है। यह हादसा पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में हुआ बताया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। और बचाव का कार्य शुरू कर दिए हैं। हादसे के बाद मौके पर चीखो पुकार मची हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार धर्मशाला के मैक्लोडगंज के नड्डी में एक निजी बस खाई में गिर गई है। बस में 25 के करीब यात्री सवार थे। जो कि इस हादसे में घायल हुए हैं। 

हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। बस के खाई में गिरते ही मौके पर चीखो पुकार मच गई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस और जिला प्रशासन ने हादसे में घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!