Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HRTC : प्रदेश में पहुंचीं 205 में से 11 नई बसें, खटारा बसों से मिलेगा छुटकारा

News Updates Network
By -
0

हिमाचल प्रदेश में नई डीलक्स (एसी) और साधारण बसें आनी शुरू हो गई हैं। नालागढ़ में 11 बसें पहुंच गई हैं। प्रतिदिन बंगलूरू से कंपनी ने पांच से छह बसें हिमाचल भेजने की बात कही है। 

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने दो क्षेत्रीय प्रबंधकों को बसों का जायजा लेने के लिए नालागढ़ भेजा है। अधिकारी निगम की शर्तों के मुताबिक बसों का आकलन करेंगे। कुल 205 बसों में से 195 बसें इसी महीने आनी हैं। शेष बसें बाद में आएंगी। परिवहन निगम से मिली जानकारी के मुताबिक 205 में से 150 डीलक्स, जबकि अन्य साधारण बसें होंगी।

डीलक्स बसों में हर सीट पर मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, बैक पुश सीटें, पांव रखने के लिए स्पेस फुट रेस्ट, पानी की बोतल रखने के लिए भी अलग से जगह बनाई गई है। शक्तिशाली इंजन वाली ये बसें अशोका ले लैंड कंपनी की हैं। वर्तमान में प्रदेश में करीब दो सौ जीरो वैल्यू बसें हैं। इनमें कई बसें हटाई जाएंगी। 

अधिकांश डीलक्स बसें लांग रूटों पर चलाई जाएंगी। लांग रूटों से हटाई जाने वाली बसों को ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जाना है। निगम का दावा है कि हर डिपो को 10 से 15 नई बसें दी जानी हैं। अतिरिक्त प्रबंधक निदेशक भूपेंद्र अत्री ने बताया कि बसें आनी शुरू हो गई हैं। जल्द बसों को डिपो में भेजना शुरू कर दिया जाएगा। 

ग्रामीण क्षेत्रों के रूट भी होंगे बहाल 

कोरोना के चलते हिमाचल के दर्जन रूट बंद हैं। परिवहन निगम के बेड़े में बसों की कमी के चलते रूटों पर बसें नहीं चलाई जा रही हैं। अब नई बसें आने से रूट बहाल हो जाएंगे। 

3300 बसें हैं निगम के बेड़े में

वर्तमान में परिवहन निगम के बेड़े में 3300 बसें हैं। नई बसें आने से यह आंकड़ा 35 सौ से अधिक हो जाएगा। 

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!