![]() |
Himachal Cabinet |
हिमाचल प्रदेश में कैबिनेट की बैठक 9 मई को तय की गई है। यह बैठक मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में सोमवार को सुबह 10:30 बजे प्रदेश सचिवालय में आयोजित की जाएगी। बताया जा रहा है कि इस बैठक में जहां आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए नीति बनाए जाने को लेकर चर्चा हो सकती है।
तो वही सरकारी नौकरियों का इंतजार कर रहे युवाओं को भी राहत मिलने के आसार है। कैबिनेट बैठक में नगर निगम शिमला और विधानसभा चुनावों की आगामी रणनीति को लेकर चर्चा होगी।
प्रदेश सरकार कैबिनेट बैठक में कई विभागों में खाली चल रहे पदों पर भर्ती का ऐलान कर सकती है। वही, इस माह के अंत में जेपी नड्डा का मंडी दौरा प्रस्तावित है, जिस पर भी कैबिनेट बैठक में अहम चर्चा होगी।