बिलासपुर: 5 लाख रुपए से बनने जा रहा चिल्ट के लिए लिंक रोड, 26 लोगों ने कांग्रेस पार्टी की ज्वाइन : राम लाल ठाकुर

News Updates Network
0
अखिल भारतीय को कांग्रेस कमेटी के सदस्य, पूर्व मंत्री व विधायक श्री नयना देवी जी राम लाल ठाकुर ने आज विधायक जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत 
गांव चिल्ट, ग्राम पंचायत खरकड़ी ग्राम पंचायत सलोआ में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ साथ आम लोंगो से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने लिंक रोड चिल्ट के लिए 500000 रूपए की धनराशि जारी की थी जिसके निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। 

ग्राम पंचायत स्लोआ में लिंक रोड के निर्माण के लिए 200000 रुपये की राशि जारी की गई। राम लाल ठाकुर ने कहा कि महंगाई से आम जनता त्रस्त है और प्रदेश की सरकार लोंगो के प्रति बिल्कुल की जबाबदेह नहीं रही है। प्रदेश में खाद्यान्नों के भाव आसमान छू रहे है, रोजमर्रा की ज़रूरतों के लिए भी लोंगो को सोचना पड़ रहा है। आटा, गेहूं, मक्के, सरसों का तेल, रिफाइंड तेल के साथ डिब्बा बंद खाद्य पदार्थों के दामो में भी 25 से 30 प्रतिशत की वृद्धि हो चुकी है ऐसे में महंगाई हर किसी के सिरचढ़ कर बोल रही है। डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस की कीमतें किसी से छुपी नहीं है। 

इस मौके पर जिला परिषद सदस्य पूजा रानी,नन्द किशोर, कमलदेव, सूबेदार अशोक कुमार, पवन कुमार, गुरदयाल सिंह, चैन सिंह, बिमला देवी, शकुंतला देवी, डॉ दौलत राम,जगत पाल शर्मा, श्रवण कुमार, राकेश कुमार, बखशो देवी और छोटू राम व अन्य लोग मौजूद थे।

इस मौके पर राम प्यारा, दर्शन कुमार, प्रेम लाल, मीना कुमारी, प्रीतो देवी, सुमन कुमारी, तन्वी, तनु कुमारी, रजनी देवी, राज कुमारी, प्रीतो देवी, कृष्णा देवी, प्रेम लता, सुमन कुमारी, सुरेश कुमार, रवि कुमार, विजय कुमार, पंकज कुमार, राजीव कुमार, विनोद कुमार, अनु कुमारी, रीना देवी, रवीना देवी, सावित्री देवी, ज्योति देवी, निर्मला देवी ने कांग्रेस पार्टी का दामन भी थामा।

इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस श्री नयना देवी के अध्यक्ष व पूर्व अध्यक्ष जिला परिषद अमरजीत बंगा भी मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top