Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर : एचआरटीसी बस और ट्रक के बीच टक्कर, चालक की मौत, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

News Updates Network
By -
0


हिमाचल प्रदेश में आए दिन HRTC बस के हादसों की खबरें सुनने को मिल रही हैं। ताजा घटनाक्रम जिला बिलासपुर में सामने आया है। 

यहां घुमारवीं के नसवाल में HRTC बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में HRTC बस चालक की मौत हो गई जबकि करीब 8 लोग घायल हुए हैं।

बताया जा रहा है कि हादसे के समय HRTC बस सोलन से धर्मशाला जा रही थी। इसी बीच घुमारवीं की तरफ आ रहे ट्रक के साथ बस की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी की दोनों ही गाड़ियों का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है। इस टक्कर में HRTC चालक की मौत हो गई जबकि 8 लोग घायल हुए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जबकि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!