Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल की जनता को लूटने का काम कर रही भाजपा और कांग्रेस: दुर्गेश पाठक

News Updates Network
By -
0
आम आदमी पार्टी के हिमाचल प्रभारी दुर्गेश पाठक ने प्रदेश की भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। दुर्गेश पाठक ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता बीजेपी कांग्रेस के कार्यकालों से बहुत ज्यादा परेशान है, क्योंकि कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा उनको लगातार लूटते आई है। 

उन्होंने कहा कि अब हिमाचल प्रदेश की जनता भी यही चाहती है कि दिल्ली गवर्नेंस की तरह हिमाचल में काम होने चाहिए। दुर्गेश पाठक ने लोगों से आह्वान किया है कि 6 अप्रैल को जनता मंडी में जरूर पधारें और हिमाचल के विकास के लिए आम आदमी पार्टी को एक बार मौका दें।

वहीं, केजरीवाल और भगवंत मान के मंडी दौरे को लेकर उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल को होने वाली विशाल जनसभा के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रैली को सफल बनाने के लिए प्रदेशभर में पार्टी के कार्यकर्ता दिन रात एक करके लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील कर रहे हैं। 

मंडी में विशाल रैली को संबोधित करने के लिए पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंच रहे हैं। रैली को लेकर आप कार्यकर्ताओं में बेहद जोश है और वो 6 अप्रैल को अपने वरिष्ट नेताओं का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

दुर्गेश पाठक ने कहा कि जिस तरह से आज पूरे देश मे अरविंद केजरीवाल की चर्चा है। जिस तरह का काम काज दिल्ली में हुआ है और पंजाब में हुआ है उसी तरह हिमाचल के लोग भी चाहते हैं कि दिल्ली और पंजाब की तरह हिमाचल में भी काम होने चाहिए।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के दिल्ली गवर्नेंस की चर्चा देश में ही नहीं अपितु विश्व भर में हो रही है। आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में तेजी से उभरने वाला एक राजनीतिक संगठन है। इसलिए हिमाचल प्रदेश में रोजाना हजारों की संख्या में सदस्य बनते जा रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!