Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: दिल्ली से रिमोट कंट्रोल के सहारे चल रही प्रदेश सरकार, जनता की अदालत में करेंगे पेश: सुखविंद्र सिंह सुक्खू

News Updates Network
By -
0
चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष बनाए जाने के बाद सुखविंद्र सिंह सुक्खू पहली बार अपने गृह जिला हमीपुर पहुंचे। सुक्खू के आगमन पर धनेटा कस्बे में जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें नवनियुक्त वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंद्रदत लखनपाल, सुरेश कुमार, युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष निगम भंडारी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र जार के अलावा काफी संख्या में युवा कार्यकर्ताओं और लोग मौजूद रहे।

इस मौके पर सुक्खू ने चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष बनाए जाने के लिए कांग्रेस हाईकमान का आभार जताया और कहा कि सोनिया गांधी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे वे बखूबी निभाएंगे। इस दौरान सुक्खू ने बीजेपी पर भी जमकर निशाना साधा। सुक्खू ने कहा कि बीजेपी साढ़े चार सालों में प्रदेश में कोई भी विकास कार्य नहीं करवा पाई है और केवल मात्र जनता को दबाने का काम किया है। उन्हेांने तंज कसते हुए कहा कि जिस सरकार का रिमोट कंट्रोल दिल्ली से चलता है उस सरकार को जनता की अदालत में पेश किया जाएगा।

भानुपल्ली रेलबे लाइन को लेकर भी सुक्खू ने सवालिया निशान खड़े किए और कहा कि 25 प्रतिशत रेलबे लाइन के लिए हिमाचल सरकार खर्च रही है और हिमाचल के लिए एक भी आय का साधन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि 2200 करोड रूपये का खर्चा अभी तक हिमाचल सरकार कर चुकी है और केवल सीमेंट के दो उद्योगों को लाभ पहुंचाने के लिए यह सब कर रही है जबकि प्रदेश में सीमेंट महंगे दामों पर बिक रहा है।

वहीं, प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना के बयानों पर पलटवार करते हुए सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस की कार्यशैली का भाजपा प्रदेश प्रभारी को पता नहीं है। उन्हें कांग्रेस में आंतरिक कार्यशैली पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा में केवल मात्र दो ही व्यक्तियों का राज चलता है। भाजपा अब लोकतांत्रिक पार्टी नहीं रही है और तानाशाही पार्टी बन चुकी है। जबकि कांग्रेस में आतंरिक लोकतंत्र है।

सुक्खू ने इशारो में ही कहा कि अब हमीरपुर की जनता को बहुत लाभ मिलने वाला है क्योंकि जो चीज जनता ने पहले खोई है उसे अब पाने का मौका आया है। उन्होंने साफ किया कि चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष ही पूरे चुनाव को देखता है और पूरी जिम्मेदारी के साथ हमीरपुर के सम्मान को वापस लौटाया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!