Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल में मुफ्त घोषणाओं से PM मोदी नाराज, अमित शाह भी नाखुश : जानिए क्यों

News Updates Network
By -
0
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा हिमाचल दिवस पर की गई मुफ्त घोषणाओं से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नाराज बताए जा रहे हैं, क्योंकि हिमाचल में मुफ़्त बिजली, पानी और महिलाओं के लिए आधा बस किराया करने से भाजपा शासित अन्य राज्यों पर भी दबाव बन रहा है।

सूत्रों की मानें तो भाजपा आलाकमान को पूछे बगैर हिमाचल प्रदेश में मुफ़्त सेवाओं की घोषणा की गई है। बताया जा रहा है कि इस मसले पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से भी बात की है और मुफ्त की सेवाओं पर नाराजगी जाहिर की है।

शाह ने AAP को तरजीह देने पर जताई नाराजगी

सूत्र बताते हैं कि सत्तारूढ़ भाजपा द्वारा प्रदेश में जितनी तरजीह आम आदमी पार्टी (AAP) को दी जा रही है, उससे अमित शाह भी नाराज हैं, क्योंकि बीते एक सप्ताह के दौरान भाजपा के निशाने पर केवल आम आदमी पार्टी ही रही है। भाजपा के सभी नेता निरंतर AAP पार्टी पर सियासी हमले कर रहे हैं। ऐसा करके भाजपा अपना विरोधी उस पार्टी को मान रही है, जिसने कुछ दिन पहले ही प्रदेश की सियासत में एंट्री की है।

18 राज्यों में BJP की सरकार

देश में इस वक्त 18 राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं। हिमाचल में मुफ्त बिजली, पानी और महिलाओं के लिए आधा किराया करने के बाद अन्य प्रदेशों पर भी दबाव पड़ रहा है। गुजरात में भी हिमाचल के साथ ही विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। जाहिर है कि अब गुजरात में भी हिमाचल की तर्ज पर मुफ्त सेवाओं के लिए दबाव पड़ सकता है। इसलिए भाजपा आलाकमान मुफ्त सेवाओं से खफा बताया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर जयराम ठाकुर की तारीफ करते हैं। एक रोज पहले भी PM ने हिमाचल दिवस पर संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की पीठ थपथपाई हैं, लेकिन मुफ्त की घोषणाओं से मोदी नाराज होने की सूचना है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने की ये घोषणाएं


हिमाचल दिवस पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली, हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की बसों में महिलाओं को किराए में 50% छूट और ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के बिल माफ करने की घोषणा की है, जबकि भाजपा नेता मुफ्त सेवाओं को लेकर अक्सर आम आदमी पार्टी को कोसते रह हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर मुफ्त सेवाओं को लेकर एक धड़ा सत्तारूढ़ भाजपा की खिल्ली उड़ा रहा है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!