Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Himachal News : विधायकों को संदेश; रुठों को मनाओ, भाजपा विधायक दल की बैठक में बोले जेपी नड्डा Read Full News....

News Update Media
By -
0
भाजपा विधायक दल की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एंटी इनकमबैंसी को काटने का फार्मूला दिया है। ये बैठक पीटरहाफ में जनसभा के बाद हुई। इसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अलावा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह के अलावा भाजपा प्रभारी भी मौजूद थे। जेपी नड्डा ने पहले विधायकों से फीडबैक लिया और आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कुछ टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि अब खुद को लोगों के लिए उपलब्ध रखो। सभी को मनाओ। जो रूठा है उससे संवाद करो। संगठन के नीचे चलो यानी संगठन को खुद से आगे रखो।
आप विधायक जरूर हैं, लेकिन आपसे बड़ा संगठन है। जो नाराज हैं, उनके साथ चाय पीओ, गपशप करो। अगर मसला आपसे नहीं सुलझता है, तो फिर इसे पार्टी के हवाले करो। लेकिन चुनाव से पहले ये सब हो जाए। उन्होंने कहा कि हर विधायक सरकार के काम की एक बुकलेट बनाए। अपने चुनाव क्षेत्र में जो किया उसे कार्यकर्ताओं के बीच बांटो, पहुंचाओ। चुनाव प्रचार से पहले विपक्ष के दुष्प्रचार को इससे काटो। नड्डा ने ये संकेत भी दिए कि जो संगठन से काम आए, गतिविधियां आएं। उन्हें समय पर गंभीरता से पूरा किया जाए। चुनाव में पार्टी टिकट जीतने की क्षमता के आधार पर ही देगी। इसलिए टिकट को लेकर अभी से कोई गारंटी किसी की नहीं है। इसके बाद प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक भी जेपी नड्डा ने ली। इसमें संगठन के कार्यक्रमों और मोर्चों-प्रकोष्ठों के काम काज की समीक्षा की गई। इसमें भी जेपी नड्डा ने कुछ प्वाइंट्स प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप को नोट करवाए हैं।

ढोल-नगाड़ों से स्वागत

शिमला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चार राज्यों में जीत के बाद शनिवार को शिमला पहुंचे। यहां विधानसभा चौक से पीटरहाफ तक उनका रोड शो हुआ। इसमें पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ नाचते गाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। जेपी नड्डा पर पुष्पवर्षा भी की गई। उनके साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी थे। इससे पहले अनाडेल में जेपी नड्डा हेलिकाप्टर से पहुंचे। यहां सीएम के अलावा भाजपा उपाध्यक्ष सौदान सिंह, हिमाचल भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना समेत कैबिनेट मंत्रियों ने उनकी अगवानी की। इसके बाद विधानसभा चौक से उनका रोड शो शुरू हुआ तो पीटरहाफ तक चला। रोड शो के दौरान चौड़ा मैदान पहुंचने पर जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। जेपी नड्डा कल शिमला से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे।

कोर ग्रुप में चुनावी चर्चा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शिमला में देर शाम भाजपा कोर ग्रुप की बैठक भी ली। इसमें आगामी कार्यक्रमों को तय किया गया है। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह को अब शिमला में ज्यादा वक्त गुजारना है। मिशन रिपीट की रुपरेखा मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष के साथ मिलकर तय होगी। जेपी नड्डा ने हिमाचल भाजपा की वित्त प्रबंधन कमेटी से भी रिपोर्ट ली है। ये रिपोर्ट आगामी चुनावों के खर्च से संबंधित थी।

एमसी चुनाव पर बैठक आज

जेपी नड्डा शिमला नगर निगम चुनाव पर रविवार को बैठक लेंगे। इस चुनाव के लिए सुरेश भारद्वाज, डा. राजीव बिंदल और सतपाल सत्ती की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन पहले ही किया है। शिमला नगर निगम में पिछली बार भाजपा पहली बार सत्ता में आई थी। अब मई में चुनाव होने हैं। इन चुनावों की नतीजों से चूंकि विधानसभा चुनाव के लिए माहौल बनता है, इसलिए भाजपा इन्हें गंभीरता से ले रही

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!