Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: 5 राज्यों में सरकार के गठन के बाद हिमाचल मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावना बढ़ी

News Updates Network
By -
0
शिमला : 5 राज्यों में नई सरकार के गठित होने के बाद हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल फेरबदल की संभावनाएं बढ़ गईं हैं। इसके अलावा संगठनात्मक स्तर पर भी फेरबदल हो सकता है। इस पर कोई अंतिम निर्णय केंद्रीय नेताओं के साथ चर्चा के बाद ही लिया जाएगा। 

हालांकि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 11 मार्च शुक्रवार को नई दिल्ली जा रहे हैं लेकिन इस दौरान उनका मुख्य रूप से केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मिलने का कार्यक्रम है। वह केंद्रीय मंत्री से हिमाचल प्रदेश से जुड़े वित्तीय मामलों को लेकर चर्चा करेंगे। उनका केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से भी मिलने का कार्यक्रम है तथा वह उनसे विशेष औद्योगिक विकास योजना को 31 मार्च से आगे बढ़ाए जाने की मांग करेंगे।

 

सत्ता एवं संगठन से जुड़े विषयों पर हो सकती है चर्चा 

इस दौरान यदि कोई नेता नई दिल्ली दौरे में उपलब्ध होता है तो उनसे सत्ता एवं संगठन से जुड़े विषयों पर चर्चा हो सकती है। इसमें 31 मार्च को राज्यसभा के लिए खाली होने वाली सीट के लिए प्रत्याशी चयन को लेकर प्रमुखता से चर्चा हो सकती है। हिमाचल प्रदेश के कोटे से इस समय राज्यसभा को भेजने के लिए केंद्रीय कार्यालय सचिव महेंद्र पांडे और नॉर्थ-ईस्ट प्रभारी अजय जम्वाल के अलावा अन्य नेताओं के नाम चर्चा में हैं। मुख्यमंत्री नई दिल्ली से 12 मार्च को लौटने के बाद सीधे कांगड़ा जाएंगे, जहां पर उनका हिमाचल प्रदेश निजी बस ऑप्रेटर संघ की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में भाग लेने का कार्यक्रम है।

केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा के बाद होगा निर्णय : जयराम

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा के बाद मंत्रिमंडल फेरबदल हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस विषय पर कोई निर्णय 5 राज्यों में नई सरकार के गठन के बाद लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वह नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री के साथ होने वाली बैठक में भाग लेने जा रहे हैं। ऐसे में सत्ता-संगठन से जुड़े विषयों पर अभी चर्चा की संभावना नहीं है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!