कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई आसमान छू रही है। बेरोजगारी दर दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल हुई है। रोजमर्रा की चीजों के दामों में आग लगी हुई है। पेट्रोल-डीजल के दामों पर भी सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। रोज पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो रही है। बजाय महंगाई को कंट्रोल करने के केंद्र सरकार अपने कामों में व्यस्त है।
वहीं, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि बीजेपी के शासन काल में महंगाई चरम पर है। पेट्रोल के दामों ने शतक लगा दिया है जिसके कारण अन्य वस्तुओं के दाम भी बढ़ गए हैं। यह महंगाई की मार देश व प्रदेश की गरीब जनता पर पड़ रही है। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार में महंगाई बेरोजगारी माफिया राज चरम पर है। जिससे इस सरकार का पतन निश्चित हो गया है।