Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर : निर्माणाधीन फोरलेन सड़क किनारे मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

News Updates Network
By -
0
बिलासपुर : मंडी भराड़ी में निर्माणाधीन फोरलेन सड़क के किनारे एक व्यक्ति का शव मिला है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सदर में एक व्यक्ति ने सूचना दी कि उक्त स्थान पर एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा गिरे हुए व्यक्ति की जांच की तो वह मृत पाया गया। उक्त व्यक्ति का नाम राम विलास साहनी था। 

पुलिस को उसके शरीर पर कोई चोट इत्यादि का निशान नहीं मिला। राम विलास साहनी की आंखें बंद पाई गईं तथा जीभ दांतों के नीचे दबी हुई थी। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों के बयान कलमबद्ध किए। पुलिस को प्रथम दृष्टया राम विलास साहनी की मृत्यु दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई प्रतीत हो रही है। 

पुलिस ने क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में पोस्टमार्टम करवाकर शव होरिल साहनी पुत्र स्व. सिंधेशवर साहनी निवासी गांव बगरस-बिहार के हवाले कर दिया है। डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!