Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Punjab Assembly Election 2022: चरणजीत सिंह चन्नी होंगे पंजाब में कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार

News Updates Network
By -
0

आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए चरणजीत सिंह चन्नी कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। यह घोषणा कांग्रेस नेता राहुल गांधी लुधियाना में की। राहुल ने कहा कि पंजाब ने मुश्किल काम दिया। चन्नी गरीब घर के बेटे हैं। वह गरीबी से निकले हैं। उनके दिल में, खून में पंजाब है। सिद्धू के दिल में खून में पंजाब है। चन्नी सीएम बने तो जनता के बीच में जानते हैं। भाजपा के सीएम या पीएम क्या जनता के बीच जाते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि ये लोग राजा हैं। चन्नी को राहुल ने गरीब की आवाज बताया।

राहुल ने कहा कि चन्नी यहां सीएम बनने नहीं बल्कि पंजाब को बदलने आए हैं। राहुल ने कहा कि पंजाब कांग्रेस के सीएम फेस का निर्णय उनका अपना नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं, युवाओं, नेताओं आदि से पूछा। उन्होंने वह जवाब दिया जो पंजाब के लोगों ने कहा। राहुल ने कहा कि आज सिद्धू ने गाड़ी में कहा कि यह प्रदेश हिंदुस्तान का शील्ड है। इस प्रदेश को अपना नेता स्वयं चुनना चाहिए।

राहुल ने कहा कि उनका काम जनता की आवाज को सुनना है। कहा कि उनका इसमें ओपीनियन हो सकता है, लेकिन जनता की राय उनकी राय से ज्यादा जरूरी है। मैं सिद्धू से 40 साल पहले मिला था। राहुल दून स्कूल में था, तब भी संडे था। सुबह आठ बजे क्रिकेट का मैच था। यादविंदर पब्लिक स्कूल दून स्कूल में खेलने आया था। तब नवजोत सिद्धू वहां खेलने आए थे। तब सिद्धू बाॅलर थे। छह विकेट लिए थे। राहुल गांधी ने कहा कि मैंने चन्नी जी से पूछा कि पापा क्या करते हैं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!