Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Himachal HRTC : शिमला से दिल्ली के लिए एचआरटीसी ने शुरू की एक और वोल्वो बस सर्विस - जानिए समय सारिणी

News Updates Network
By -
0
कोरोना बंदिशें हटने के बाद यात्रियों की संख्या बढ़ने पर एचआरटीसी ने शिमला-दिल्ली के बीच एक और वोल्वो सेवा शुरू कर दी है। शिमला और दिल्ली के बीच चलने वाली यह एचआरटीसी की छठी वोल्वो है। शिमला से वोल्वो रात 10:30 बजे पर रवाना होगी और सुबह 6:45 पर दिल्ली पहुंचेगी।
दिल्ली कश्मीरी गेट आईएसबीटी से यह वोल्वो शाम 7:35 पर रवाना होगी और सुबह 4:45 बजे शिमला पहुंचेगी। एचआरटीसी का शिमला से दिल्ली का किराया 971 रुपये प्रति यात्री जबकि चंडीगढ़ का किराया 424 रुपये प्रति यात्री है। एक हफ्ते बाद एचआरटीसी इस वोल्वो को दिल्ली-रामपुर रूट तक शुरू कर देगा। शिमला से रामपुर यह वोल्वो सुबह 5 बजे रवाना होगी और 10 बजे रामपुर पहुंचेगी। रामपुर-दिल्ली रूट पर वोल्वो रामपुर से शाम 5 बजे रवाना होगी और 10 बजे शिमला पहुंचेगी।


यात्रियों की संख्या बढ़ने पर चलाई एक और वॉल्वो : पवन
मंडलीय प्रबंधक पवन शर्मा ने बताय कि कोरोना बंदिशें हटने और यात्रियों की संख्या बढ़ने के बाद शिमला और दिल्ली के बीच एचआरटीसी ने छठी वोल्वो सेवा शुरू की है। शिमला से वोल्वो की रवानगी का समय रात 10:30 बजे और दिल्ली से शिमला रवानगी का समय शाम 7:35 बजे निर्धारित किया है।

कब कहां से चलेगी 
शिमला से रवानगी -10:30 रात बजे
चंडीगढ़ आगमन : 2:00 रात बजे
चंडीगढ़ से रवानगी - 2:15 रात बजे
दिल्ली आगमन - 6:45 सुबह बजे

दिल्ली से रवानगी - 7:35 शाम बजे
चंडीगढ़ आगमन - 12:00 बजे रात बजे
चंडीगढ़ से रवानगी - 12:15 बजे रात बजे
शिमला आगमन - 4:45 सुबह बजे

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!