Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर : लूहणु बोट पॉइंट पर पर्यटन विभाग ने लगाया आई लव बिलासपुर का Logo

News Updates Network
By -
0
बिलासपुर :बिलासपुर को पर्यटन की दृष्टि से उभारने के लिए गोविंद सागर झील के किनारे लूहणु बोट पॉइंट पर हिमाचल प्रदेश पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा आई लव बिलासपुर का प्रोमो लोगो लगाया गया। गोविंद सागर एडवेंचर एंड वाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन एवं प्रदेश की प्रमुख सामाजिक संस्था रेनबो स्टार क्लब के संस्थापक अध्यक्ष इशान अख्तर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा आई लव बिलासपुर का प्रोमो लोगो लगाने के फल स्वरुप लूहणु मैदान पर्यटकों एवं युवाओं के लिए आकर्षित होने के साथ-साथ सेल्फी प्वाइंट केंद्र बना हुआ है। लाडली फाउंडेशन की जिला कार्यकारी अध्यक्ष रेखा बिष्ट ने  बिलासपुर को पर्यटन की दृष्टि से उभारने के लिए हिमाचल प्रदेश पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग का आभार प्रकट किया।

गोविंद सागर एडवेंचर एंड वाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन एवं रेनबो स्टार क्लब के पदाधिकारी निर्मला राजपूत ,सत्यदेव शर्मा, कोमल प्रियंका ,इशान अख्तर, रेखा बिष्ट इत्यादि ने ने कहा कि बिलासपुर की गोविंद सागर झील लगभग 80 किलोमीटर तक फैली हुई है। इसमें पर्यटन को विकसित करने की अपार संभावनाएं हैं। गोविंद सागर झील में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की गतिविधियां सुचारु रुप से की जा सकती हैं । इससे जहां बिलासपुर में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। वहीं स्थानीय लोगों को रोजगार के साधन भी उपलब्ध होंगे।

उन्होंने कहा कि जल्द ही आई लव बिलासपुर का लोगो प्रोमो गम्भोरला  ट्रसल फोरलेन निर्माणाधीन पुल के पास लगाया जाएगा। आने वाले दिनों में गम्भोरला ट्रसल को एडवेंचर पर्यटन हब के रूप में विकसित किया जाएगा। जिसके चलते गोविंद सागर एडवेंचर एंड वाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन पिछले कई वर्षों से प्रयासरत है।
इस मौके पर अटल बिहारी वाजपेई पर्वतारोहण संस्थान मनाली के अंतर्गत लूहणु  वाटर स्पोर्ट्स केंद्र के प्रशिक्षक जमुना ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!