बता दे कि रोहड़ू उपमंगल के मलखून गांव में रविवार को मृतक ने भाभी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी थी और फिर फरार हो गया था। पुलिस के एक अधिकारी ने आरोपी द्वारा खुदकुशी किए जाने की पुष्टि की है।
आरोपी की पहचान अभिषेक (24) के रूप में हुई है। बीते रोज अभिषेक ने 25 वर्षीय प्रिया पर कुल्हाड़ी के कई प्रहार किए, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई थी। प्रिया अभियुक्त अभिषेक के चचेरे भाई की पत्नी थी। प्रिया की चार साल की एक बच्ची है। वारदात को अंजाम देने के बाद अभिषेक घटनास्थल से फरार हो गया था।

वहीं पुलिस ने उसके विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस इस मामले में अभिषेक को तलाश कर रही थी। सोमवार को ग्रामीणों ने सूचना दी कि जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ है। मृतक की शिनाख्त कर पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।