हालांकि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी थी। महिला की पहचान त्रिशला कुमारी पत्नी अशोक कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला घर में अकेली रहती है और उसका पति लुधियाना में नौकरी करता है जबकि 2 बच्चे भी बाहर ही नौकरी करते हैं।
पंचायत प्रधान नरेश कुमार के अनुसार रविवार सुबह करीब 4 बजे उक्त महिला के चीखने की आवाजें आईं। इस पर स्थानीय लोग महिला के घर पर पहुंचे तो देखा कि वह घायल अवस्था में अपने घर के आंगन में बेहोश पड़ी हुई थी।

ग्रामीणों ने उसे तुरंत सिविल अस्पताल डाडासीबा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को गंभीर हालत के चलते डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा रैफर कर दिया गया। महिला के साथ हादसा कैसे हुआ, पुलिस इसके बारे में जानकारी जुटा रही है। चौकी प्रभारी संसारपुर टैरेस संजीव कुमार ने बताया पुलिस मौके पर गई थी मामले की जांच की जा रही है।