Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

UK News : एचआरटीसी बस चालक को आया चक्कर , हादसे का शिकार होने से बची बस ,12 यात्री थे सवार : Read More

News Updates Network
By -
0
शिमला : हरिद्वार से शिमला आ रही एचआरटीसी की एक बस हादसे का शिकार होने से बच गई। बस में सवार यात्रियों की जान बच गई। बस अगर रेलिंग से नहीं टकराती तो बड़ा हादसा हो सकता था। हुआ यूं कि एचआरटीसी की एक बस हरिद्वार से शिमला के लिए आ रही थी। 

इस दौरान बस चालक परवीन को अचानक चक्कर आ गया और बस अनियंत्रित हो गई। हालांकि अनियंत्रित बस एक रेलिंग से टकरा गई और रूक गई और बस में सवार 12 यात्रियों की जान बच गई। बस यदि रेलिंग से नहीं टकराती तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। 

जहां पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से बस के भीतर से सभी सवारियों को सकुशल बाहर निकाला। सीओ सिटी हरिद्वार अभय प्रताप सिंह ने बताया कि बस में कुल 12 सवारियां थी। लेकिन किसी को चोट नहीं आई है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!