Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HP News : Sundernagar : फिल्मी सीन ! एक फोन कॉल पर युवक ने बाइक को लगा दी आग : जानिए क्या है पूरा मामला : Read More

News Updates Network
By -
0
सुंदरनगर : सुंदरनगर उपमंडल के डैहर चौकी के तहत ग्राम पंचायत जाम्बला के अप्पर चम्बा में सड़क किनारे पार्क बाइक को एक युवक द्वारा आग के हवाले करते हुए राख कर दिया गया। वही पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक मालिक सुनील कुमार गांव नमोल अपने दोस्त के घर ड्रिल मशीन देने गया हुआ था और उसी दौरान जब उसने बाइक सड़क किनारे लगाई तो एक युवक अरुण कुमार निवासी चम्बा ने उसे फ़ोन कर उसकी बाइक को आग लगाने की बात कही।

जब बाइक मालिक सुनील कुमार सड़क में पहुंचा तो देखा कि उसकी बाइक में अरुण कुमार ने आग लगा दी थी और वह खुद भी मौके पर ही उपस्थित था और बाद में वहां से भाग गया। जिसके बाद बाइक मालिक ने इस मामले की सूचना डैहर पुलिस चौकी को दी। मौके पर पहुंची डैहर पुलिस ने पाया कि बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई है।


वहीं, पर मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि डैहर पुलिस चौकी के अधीन चाम्बा गांव में सड़क किनारे खड़ी बाइक को एक युवक द्वारा जलाने का मामला सामने आया है।पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध मामला दर्ज  कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!