Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HP News : Suicide : पति ने दरवाजा बंद करके उठाया खौफनाक कदम , पत्नी के उड़े होश : Read More

News Updates Network
By -
0
परवाणु : परवाणु शहर में उत्तर प्रदेश के प्रवासी युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान विकास (20) पुत्र जगदीश गांव अकबरपुर, बाल पुड़िया परोना, जिला कुशीनगर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार विकास अपनी पत्नी गुंजा (18) के साथ टकसाल गांव में मनोज कुमार के मकान में किराए पर रहता था। शनिवार को उसकी पत्नी गुंजा पानी भर कर लौटी तो उसने दरवाजा अंदर से बंद पाया। 

उसने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया मगर दरवाजा नहीं खुला। इस पर उसने पड़ोसियों को मदद के लिए बुलाया मगर उनके आवाज लगाने पर भी विकास ने दरवाजा नहीं खोला। इस पर एक पड़ोसी ने जब खिड़की से झांक कर देखा तो विकास को फंदे से लटका हुआ पाया। यह देखकर गुंजा व पड़ोसियों के होश उड़ गए। इस घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। 

पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर कुंडी काट कर दरवाजा खोला तथा शव को फंदे से उतार कर कब्जे में लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। डीएसपी योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि की है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!