Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HP News : देवभूमि क्षत्रिय संगठन के अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर के खिलाफ कांगड़ा पुलिस ने की एफआईआर दर्ज : जानिए कारण : Read More

News Updates Network
By -
0
10 दिसंबर को धर्मशाला में स्वर्ण समाज की ओर से स्वर्ण आयोग की मांग कर रहे देवभूमि क्षत्रिय संगठन के अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर व देवभूमि स्वर्ण मोर्चा के अध्यक्ष मदन ठाकुर के खिलाफ कांगड़ा पुलिस ने सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुचाने, बेरिकेट तोड़ने और पुलिस कर्मियों को जान से मारने की कोशिश करने पर एफआईआर दर्ज की है। 

जानकारी के मुताबिक यह एफआईआर रुमित ठाकुर, मदन ठाकुर, प्रेम सिंह, नितिन गुप्ता और शिव राम के खिलाफ आईपीसी सेक्शन 307, 353, 332, 143, 147 और 149 में दर्ज की गई है जोकि गैर जमानती अपराध है। शिकायत पर प्रिवेंशन ऑफ डैमेज टू पब्लिक प्रॉपर्टी एक्ट की धारा 3 भी लगाई गई है।


आपको बता दें कि 10 दिसंबर को स्वर्ण समाज के लोग स्वर्ण आयोग की मांग को लेकर विधानसभा का घेराव करने जा रहे थे। उस दौरान इन लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया था। इस हमले के शिकार हुए आरक्षी चालक अक्षय कुमार ने यह शिकायत लिखित तौर पर पुलिस को दी है। 

जानकारी के मुताबिक 10 दिसंबर को दोपहर 2:30 बजे रुमित सिंह ठाकुर और मदन ठाकुर लोगों के जलूस के साथ विधानसभा की ओर जा रहे थे। पुलिस ने अपना कर्तव्य निभाते हुए उनको समझाने व रोकने की कोशिश की। लेकिन रुमित सिंह ठाकुर और मदन ठाकुर के नेतृत्व में लोगों ने उग्र रूप धारण कर लिया और पुलिस पर डंडों से हमला कर दिया। 

जिस गाड़ी में यह लोग सवार थे उसके ड्राइवर ने गाड़ी पुलिस चालक आरक्षी अक्षय कुमार पर चढ़ा दी। जिससे विपिन कुमार को चोट आई। उग्र भीड़ ने सरकारी गाड़ियों पर पथराव किया और वाहनों के शीशे भी तोड़े, जिसके चलते पुलिस ने उपरोक्त सभी लोगों के खिलाफ एफआईआर 190/2021 दर्ज की है।


उधर इस मामले में रुमित सिंह ठाकुर का मीडिया से हुई बातचीत के दौरान कहना था कि वह जमानत नही लेंगे और पुलिस उनको जहां मर्जी वहां से गिरफ्तार कर सकती है। वह उल्टा सरकार, पुलिस व हिमाचल के 68 विधायकों को धमकाते नजर आए। उन्होंने कांग्रेस और भाजपा को टारगेट करते हुए यह सब कहा। अब देखना यह होगा कि क्या पुलिस उनको गिरफ्तार करती है या हिमाचल के 68 विधायक व सरकार इस मामले में चुप रहेगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!