Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HP News : Leopard Attack : चुराह में तेंदुए ने मार डाली 15 भेड़-बकरियां : Read More

News Updates Network
By -
0

तीसा:चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत दियोला में सोमवार को शाम 4 बजे करीबन तेंदुए ने जंगल में भेड़पालक की 15 भेड़-बकरियों को अपना शिकार बना डाला। 

भेड़पालक सेरू राम ने बताया कि  सोमवार को वह अपनी  भेड़-बकरियों कुंडोली के जंगल चराने के लिए साथ लगते जंगल में ले गया, जहां पर अचानक जंगल से एक तेंदुआ आया और भेड़-बकरियों पर टूट पड़ा। तेंदुए ने 15 भेड़-बकरियों को मौके पर ही मार डाला जबकि, अन्य भेड़-बकरियां अपनी जान बचाने के लिए जंगल में तितर-बितर हो गईं।

जिला प्रशासन से पीड़ित भेड़पालक ने अपनी भेड़-बकरियों के मौत से हुए नुकसान के बदले आर्थिक मदद देने की गुहार लगाई है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!