Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HP News : Kangra : नीरज भारती का अपनी ही पार्टी की रैली से किनारा, कोई भी कार्यकर्ता ना जाए : जानिए क्या है पूरा मामला : Read More

News Updates Network
By -
0
जवाली :पूर्व सीपीएस नीरज भारती  ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नीरज भारती ने कल धर्मशाला में होने वाली यूथ कांग्रेस   की रैली में अपने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से शामिल ना होने की अपील सोशल मीडिया पर की है। उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि अगर कोई भी उनका कार्यकर्ता इस रैली में जाता है तो उनका उससे कोई भी नाता नहीं रहेगा। नीरज भारती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट डाली है। जिसमें उन्होंने लिखा है। कल धर्मशाला में होने वाली यूथ कांग्रेस की रैली में जवाली विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक कांग्रेस से जुड़े युवा कांग्रेस के साथी ना जाएं।

उन्होंने आगे लिखा है कि पार्टी के लिए मेहनत वो करते हैं और इसका फायदा चापलूस लोग उठा ले जाते हैं, जिनके कहने पर चार लोग भी इक्ट्ठा नहीं होते हैं। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि अगर किसी का नाम कार्यसमिति में आया है तो वह जिलाध्यक्ष के पास अपना त्याग पत्र सौंप दें। वह विधानसभा स्तर पर अलग से अपनी कार्यकारिणी बनाएंगे।

इसी तरह से एक अन्य पोस्ट में उन्होंने अपने विरोधियों पर हमला बोला है। नीरज भारती ने कहा कि धर्मशाला वाला नारदमुनी बड़ा होशियार है। 14 दिसंबर को धर्मशाला में यूथ कांग्रेस के राज्यस्तरीय विधानसभा घेराव कार्यक्रम के साथ अपना भी विधानसभा घेराव करने का कार्यक्रम बना लिया। इसके साथ एक भी कार्यकर्ता कहां आना था।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!