Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HP News : Dharamshala : OPS : पुरानी पेंशन बहाली के लिए गरजे कर्मचारी, दो बजे तक का अल्टीमेटम, भारी पुलिस बल तैनात : Read More

News Updates Network
By -
0
नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर शनिवार को हजारों कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे पर आवाज बुलंद करने धर्मशाला पहुंचे। सुबह साढ़े नौ बजे डीसी कार्यालय धर्मशाला के बाहर एनपीएस कर्मचारी एकत्रित होना शुरू हो गए। 12 जिलों से हजारों कर्मचारी यहां पहुंचे हैं। दस बजे डीसी कार्यालय से पैदल पेंशन अधिकार रैली दाड़ी मेला ग्राउंड के लिए निकली।

तीन किमी की दूरी तीन घंटे में तय कर रैली दाड़ी मेला ग्राउंड पहुंची। सेवानिवृत्त कर्मचारी भी पुरानी पेंशन स्कीम बहाली के समर्थन में उतर आए हैं। राज्य अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर और महासचिव भरत शर्मा ने कहा कि दोपहर दो बजे तक प्रदेश सरकार का कोई मंत्री यदि बात करने नहीं पहुंचा तो विधानसभा परिसर की ओर कूच किया जाएगा। 

डीसी निपुण जिंदल और एसपी खुशाल ठाकुर मौके पर मौजूद हैं। ड्रोन से हालात पर नजर रखी जा रही है। दाड़ी मेला ग्राउंड के चारों तरफ भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। 

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!