Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HP News : Chamba : सलूणी:घर में तोड़-फोड़ करने व जाति सूचक शब्द बोलने पर 9 गिरफ्तार : Read More

News Updates Network
By -
0
चंबा: डियूर क्षेत्र में एक व्यक्ति के घर पर पत्थर से तोड़-फोड़ करने व जाति सूचक शब्द कहने पर पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। संत राम पुत्र पंछी राम निवासी गांव गुलेल डाकघर डियूर तहसील सलूणी ने पुलिस थाना किहार में दी शिकायत में बताया कि वह अनसूचित जाति से संबंध रखता है और डोगरू पुत्र चिमनू, चनालू पुत्र डोगरू, सुरेखा पत्नी चनालू राम, संगीता पत्नी भगत राम, बाली राम पुत्र डोगरू, सोहन लाल पुत्र चिमनू, अशोक पुत्र सोहन लाल, नरेश पुत्र सोहन लाल व मदन पुत्र चमारू सभी निवासी गुलेल ने 29 नवम्बर को शाम 5.45 बजे उसके घर पर पथराव किया तथा सामान को तोड़-फोड़ दिया। साथ में इस घटना में उसकी पत्नी को भी चोटें आई हैं जबकि इन सभी ने उन्हें सार्वजनिक रूप से जाति सूचक शब्द से बुलाकर उनका अपमान किया।

उसने अपनी शिकायत में यह भी बताया है कि 7 दिसम्बर को दोबारा सभी आरोपियों ने नरेश कुमार व नीलमा का रास्ता रोककर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। 

डी.एस.पी. सलूणी मयंक चौधरी ने संत राम की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी। जांच करने पर सोमवार को पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना किहार में 147, 149, 323, 427, 506 आई.पी.सी. व अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति अधिनियम 1989 के तहत मामला दर्ज कर हिरासत में लेकर अदालत में पेश किया।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!