ई-श्रम कार्ड रजिस्ट्रेशन के लाभ :- यह पोर्टल श्रमिकों के लिए शुरू किया गया है, ताकि इन्हें सरकार से उचित सुविधाओं का लाभ मिल सके। इस बीच कई लोगों के दिमाग में यह सवाल उठ रहा है कि इस कार्ड क्या-क्या सुविधाएं मिल सकती हैं? हम आपको बताते हैं कि ई-श्रमिक कार्ड के आपको क्या फायदे होंगे-
| 1. 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा मिल सकता है। |
| 2. आने वाले समय में सरकार की ओर से श्रमिकों के लिए लाई जाने वाली किसी भी सुविधा का सीधा लाभ मिल सकेगा। |
| 3. भविष्य में पेंशन की सुविधा मिल सकती है। |
| 4. महंगे इलाज में आर्थिक सहायता। |
| 5. मातृत्व लाभ के तहत अगर कोई गर्भवती महिला कर्मचारी काम करने में असमर्थ है तो उसका और उसके बच्चों के भरण-पोषण और रखरखाव के लिए पूरी व्यवस्था का लाभ मिलेगा। |
| 6. घर बनाने के लिए धनराशि। |
| 7. बच्चों की पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद। |
| 8. कौशल उन्नयन के लिए वित्तीय सहायता। |
