Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर में बड़ा हादसा टला, चलती HRTC बस का फ्रंट एक्सेल टूटा, भेजी जाती है पुरानी बसें

Anil Kashyap
By -
0
Major Disaster Averted in Bilaspur: Front Axle of Moving HRTC Bus Snaps; Practice of Deploying Old Buses Under Scrutiny
चलती बस का फ्रंट एक्सेल टूटा: फोटो

न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 16 मार्च। (अनिल) हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बसों की खस्ता हालत का एक और मामला बिलासपुर में सामने आया है। यहां चलती बस का अचानक फ्रंट एक्सेल टूट गया और बस का चक्का निकल गया। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और बस में सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए।

जानकारी के अनुसार बिलासपुर-ब्रह्मपुखर वाया बंदला रूट पर चलने वाली HRTC बस रोजाना की तरह सायं करीब साढ़े पांच बजे बिलासपुर से रवाना हुई थी। ब्रह्मपुखर पहुंचने के बाद बस वापिस वाया बंदला बिलासपुर की ओर लौट रही थी। इसी दौरान सिहरा के समीप बस संख्या HP-69-1482 का अचानक फ्रंट एक्सेल टूट गया, जिससे बस एक ओर झुक गई।

हादसे के समय बस में चालक-परिचालक समेत करीब 8 लोग सवार थे। जिस स्थान पर यह घटना घटी, वहां सड़क के नीचे गहरी खाई है। यदि बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

बंदला रूट पर भेजी जाती हैं पुरानी बसें

स्थानीय लोगों के अनुसार बिलासपुर-बंदला सड़क मार्ग पर अक्सर पुरानी और ज्यादा किलोमीटर चल चुकी बसों को ही भेजा जाता है। पहाड़ी और संकरी सड़कों पर ये बसें कई बार खराब हो जाती हैं, जिससे यात्रियों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

गौरतलब है कि वर्ष 2011 में दिवाली के समय इसी रूट पर एक बस गहरी खाई में गिर गई थी, जिसमें करीब 40 लोगों की जान चली गई थी। उस हादसे के बाद प्रशासन ने बंदला रूट पर नई बसें चलाने के निर्देश दिए थे, लेकिन आरोप है कि अब भी कई बार पुराने वाहनों को ही इस मार्ग पर भेजा जा रहा है।

इस घटना के बाद एक बार फिर HRTC की बसों की स्थिति और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। यात्रियों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि इन रूटों पर नई बसों को भेजा जाए।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!