Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

HP News : Una : पति के दुकान का मालिक घर में पहुंचा , महिला के कपड़े फाड़े- महिला चिल्लाई तो मारे जूते : जानिए क्या है पूरा मामला : Read More

News Updates Network
By -
0
ऊनाः हिमाचल प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अत्याचार और शोषण के मामलों के बीच सूबे के ऊना जिले स्थित महिला पुलिस थाना के तहत पड़ते एक गांव से बेहद ही शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. यहां पर एक महिला ने एक शख्स के ऊपर उसके घर में घुसकर कपड़े फाड़ने व छेड़छाड़ कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। 

आरोपी पीड़ित महिला के पति का दुकान मालिक बताया जा रहा है, जहां पर उसका पति काम करता है. जिसकी शिकायत महिला ने पुलिस थाना में दी। पुलिस में दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसके पति वेल्डिंग का काम करते हैं। जब वह घर पर नहीं थे तो उनके पति के दुकान का मालिक घर पहुंचा। 

स्थानीय लोग ना आए होते तो हो जाता अनर्थ 


उसने महिला से उसके पति के बारे में पूछते हुए बाजू से पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला का आरोप है कि इस बीच आरोपित ने मेरे कपड़े तक फाड़ दिया। जब महिला चिल्लाई तो उसे धक्का दिया और थप्पड़ के साथ-साथ जूते से पिटाई तक कर डाली। 

इस दौरान महिला के चिल्लाने की आवाज़ सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, जिन्होंने महिला को आरोपित के चंगुल से छुड़ाया। इस मालमे की पुष्टि करते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर कुलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा महिला की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!